डोलरिया। इटारसी।पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में वर्षा रूकी हुई थी। एक पखवाड़े तक कभी हल्की कभी झमाझम वर्षा का दौर जारी रह। उसके बाद दो दिन से रूक रूक कर वर्षा हो रही है। कुछ दिन पूर्व वर्षा नहीं होने तथा गर्मी व धूप के कारण लोग हाल बेहाल होने लगे थे। श्रावण भादों के महिने में मई जैसी गर्मी व उमस से परेशानी बड़ती जा रही थी। सभी लोग वर्षा का इंतजार कर रहे थे। वहीं तेज धूप के कारण खरीफ मौसम की फलसों को भी नुकसान होना शुरू हो गया था। बुधवार की शाम से वर्षा शुरू हुई रात में कुछ देर होने के बाद फिर गुरुवार को बादल आते जाते रहे। शुक्रवार को तो पूरे दिन रूक रूक कर वर्षा जारी रही। शाम के समय फिर हल्की वर्षा का दौर शुरू हुआ तो रूक-रूक कर जारी रही। जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल रही है। किसान सुरेंद्र गौर ने बताया कि इस प्रकार की वर्षा की ही जरूरत है फसलों में रिमझिम बारिश से फायदा होता है। मौसम विभाग के अनुसार इसी प्रकार की वर्षा की अगले दो तीन दिनों तक संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कभी तेज कभी हल्की वर्षा होगी।