नर्मदापुरम।सावन में कम ही बारिश हुई भादैों से उम्मीद थी कि बारिश तेज होगी। पूरे क्षेत्र में कांस फूल जाने पर वर्षा के बूढे होने के संकेत मिलने पर ऐसा लग रहा था कि इस बार बारिश कम ही होगी। लेकिन अाधे भादों माह में ही अच्छी बारिश होने से किसान खुश हैं। बंगाल की खाड़ी में बने मानसूनी सिस्टम के एक्टिव होने का असर नर्मदापुरम, सीहोर, भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से जिले में बादलों की अंधियारी छाई हुई है। बादल छाए रहने से सूरज नहीं निकल पाया है। बारिश भी रुक.रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। नर्मदापुरम के अलावा माखननगर, सोहागपुर, इटारसी में भी तेज बारिश हो रही है। तवाडैम में पानी की लगातार वृद्धि हो रही है। सीजन में पहली बार तवा बांध के सभी 13 गेट 9 फीट तक खोले गए। 2 लाख 681 क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा जा रहा है। जिसे नर्मदा और तवा दोनों नदी में ऊफान आने लगी है। तवा के पानी को सेठानी घाट पहुंचने में करीब 7 घंटे लगते है। सेठानी घाट पर करीब 20 से 25 फीट पानी बढ़ने की संभावना है। निचलें इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है।
इस बार मौसम की बेरुखी के कारण एक.दो पखवाड़े के अंतर से बारिश हो रही है। जिससे अब तक कोटे से भी कम बारिश ही हो पाई है। नर्मदापुरम जिले में अब तक औसत 37 इंच ही बारिश हो पाई है। जबकि बारिश का कोटा औसत 54 इंच है। मौसम की विदाई नजदीक है। ऐसे में बारिश होने से उम्मीद है कि कोटा पूरा हो जाएगा। शुक्रवार को सुबह से 7.15 बजे से रुक.रुककर बारिश हो रही है।
तीसरी बार खुले तवा के गेट
तवा बांध के गेट एक दिन पूर्व की खुले थे। बांध पानी से लबालब हो चुका है। बांध का अधिकतम जलस्तर 1166 फीट है। शुक्रवार सुबह 1165.70 फीट तक पहुंच गया। बांध का गवर्निंग लेवल बनाएं रखने के लिए सुबह 10.30 बजे से तवा डैम के 5 गेट 5.5 फीट गेट खोले गए थे। तेजी से वृद्धि होने से दोपहर 12 बजे 4 गेट और खोल दिए गए। दोपहर 1.30 बजे 9 गेट को 8.8 फीट की ऊंचाई तक खोले गए। 2 बजे सभी 13 गेट को 9.-9 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए। दो दिन पहले जलस्तर 1166 फीट के पानी ऊपर चले जाने से डैम के 5 गेट खोले गए थे। करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह 9 बजे गेट बंद कर दिए गए थे।