नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी वार्डवासियों को 20 लाख की सौगात

0
3

सीहोर। शहर में विकास कार्य की अनेक सौगात नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा दी जा रही है। विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, जहां भी आवश्यकता होती है क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर विकास कार्य किए जा रहे है।

शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के संकल्प को पूरा करने के लिए अब तक करोड़ों रुपए के विकास कराए जा चुके है। गुरुवार को भी शहर के वार्ड क्रमांक पांच में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने स्थानीय पार्षद राजीव गुजराती के साथ क्षेत्रवासियों से 20 लाख की लागत से बनाई जाने वाली नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन करवाया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर में सडक़ों के साथ नालियों का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 11 में भी निर्माण कार्य होना है, जिसका भूमि पूजन सुबह ग्यारह बजे रखा गया है।

गुरुवार को वार्ड क्रमांक पांच में भूमि पूजन के दौरान वार्ड के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पार्षदगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here