जबलपुर, (ए)। वातावरण में ठंडक भी घुली रही। मौसम विभाग की माने तो बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर सहित संभाग के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
बहरहाल भादौं में शुरू हुआ बारिश का अंतिम दौर अभी नहीं थमेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण कम दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर सहित संभाग के कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 18 सितंबर तक मानसूनी प्रणालियां सक्रिय रहेंगी।बारिश के बाद वातावरण में घुली हल्की ठंडक से तापमान भी सामान्य से दो डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। पहले तामपान सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। गुरुवार को बारिश और उत्तरी हवा के फेर में अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।